{"_id":"5703c7134f1c1b3d2ac810e5","slug":"wife-killer-husband-arrested-invoiced","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, चालान भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, चालान भेजा
ब्यूरो/सिंगाही।
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या की
थाना क्षेत्र के गांव मुजहापुरवा में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान भेजा है। उसने आपसी विवाद केेेे चलते हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
एसओ संजय यादव ने बताया कि गांव मुजहापुरवा निवासी नेकीराम को पुलिस टीम ने अयोध्यापुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। नेकीराम की निशानदेही पर उसके घर से आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। एसओ ने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी मीना झगड़ती रहती थी। अभियुक्त ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके किसी और महिला से अवैध संबंध होने का शक था। इसके चलते वह आए दिन उससे झगड़ा होता था।