फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the police siege thugs Joka on fire, three arrested

घेराबंदी होने पर ठगों ने पुलिस  पर झोका फायर, तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा खीरी।  Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
When the police siege thugs Joka on fire, three arrested
झांसा देकर ठगी - फोटो : अमर उजाला
अमेठी मोड़ पर नोट दोगुना करने का झांसा देकर आरोपियों ने की थी ठगी 
विज्ञापन

जमीन पर बैठ जाने से बाल-बाल बचे दरोगा, 60 हजार की नकदी, एक तमंचा बरामद

अमेठी मोड़ पर नोट दोगुना करने का झांसा देकर ठगी कर रहे युवकों को जब पुलिस ने पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो एक ठग ने पुलिस पर फायर झोक दिया। गनीमत यह रही कि फायर होते ही दरोगा जमीन पर बैठ गए, जिससे वह बाल-बाल बच गए। हालांकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये और 315 बोर का तमंचा मय कारतूस बरामद होने का दावा किया है।

कस्बे के मोहल्ला मनिहार वार्ड निवासी धीरेंद्र नाग ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला पठानवार्ड निवासी जियाउल्ला उर्फ ढोढे हाजी ने रुपये दोगुना करने का लालच देकर शनिवार की सुबह करीब सात अपने घर पर बुलाया, जब वह पहुंचा तो वहां थाना संपूर्णानगर निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू और सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव सिंगहाखुर्द निवासी मेराज बैठे थे। दोनों आरोपियों के मांगने पर उसने साठ हजार रुपये दे दिए। पुलिस के मुताबिक ठगों ने सारे नोटों को एक डिब्बे में बंद किया और कमरे में अधेरा कर डिब्बे को बदल दिया। उसी तरह के दूसरे डिब्बे को बाहर लाकर माचिस की तीली से आग लगाई। डिब्बे में कोई अति ज्वलनशील पदार्थ होने से आग लग गई। इस पर आरोपियों ने एक अधजला नोट दिखाया और कहा कि नोट जल गए हैं। दूसरे इतने ही नोट लाओ तो दूने हो जाएंगे। ठगी का एहसास होने पर वह दोपहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि धीरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। शनिवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर एसआई सुनीत कुमार ने फोर्स के साथ अमेठी मोड़ पर घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख आरोपी जियाउल्ला ने दरोगा सुनीत कुमार पर फायर झोक दिया। गनीमत रही कि दरोगा जमीन पर बैठ गए और गोली उनके ऊपर से निकल गई। फायरिंग के बाद सिपाहियों ने हल्का बल प्रयोग कर राजेंद्र सिंह, मेराज और जियाउल्ला उर्फ ढोढे हाजी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साठ हजार रुपये और जियाउल्ला से एक देशी 315 बोर का तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। कोतवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों पर ठगी और पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed