{"_id":"5731d3f54f1c1bfd71919828","slug":"what-weighs-heavily-on-police-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौज कर रही पुलिस पर भारी पड़ रहे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौज कर रही पुलिस पर भारी पड़ रहे चोर
अमर उजाला ब्यूरो /बेलरायां।
Updated Tue, 10 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
चाोर
- फोटो : अमर उजाला
भूलनपुर से चोर खोल ले गए दो सोलर पैनल
तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
बेलरायां चौकी पुलिस पर इन दिनों चोर भारी पड़ रहे हैं। चोर ग्राम भूलनपुर निवासी कपिल वर्मा के मकान पर चढ़कर दो सोलर पैनल चोरी कर ले गए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन घटनाओं को छुपाने में माहिर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चोरों की दस्तक से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।
बेलरायां चौकी पुलिस का अपराधियों से गठजोड़ किसी से छुपा नहीं है। इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की गश्त व्यवस्था भी शून्य है। सोमवार की रात गांव भूलनपुर निवासी कपिल वर्मा के मकान की छत पर चोर चढ़ गए और वहां लगे दो कीमती सोलर पैनल खोलकर चोरी कर ले गए। चोरी होने की जानकारी सुबह हुई। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी, लेकिन घटनाओं को छुपाने में माहिर पुलिस ने जांच की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गांवों में लगातार चोरों से चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।