{"_id":"576d68d14f1c1b0f32b48e5c","slug":"weir-tying-gdhase-on-youth-in-conflict-with-the-jab-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ बांधने के विवाद में युवक पर गड़ासी से प्रहार, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ बांधने के विवाद में युवक पर गड़ासी से प्रहार, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर।
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ईसानगर क्षेत्र के गांव अवस्थीपुरवा का मामला
- घायल युवक के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के गांव अवस्थीपुरवा में मेड़ बांधने के विवाद में एक युवक पर गड़ासी से जानलेवा हमला किया गया, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोटेें आईं है। युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर फरार हो गए। घायल युवक के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैै।
अवस्थीपुरवा निवासी हरनाम प्रसाद अवस्थी का 18 वर्षीय पुत्र शोभित शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर गया था, जहां पर पहले से ही गांव केे ही आशीष पांडेय, पंकज, विमल आदि मेड़ बांध रहे थे। अपने खेत के कुछ हिस्से में मेेड़ बांधने पर शोभित ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान विमल ने गड़ासी से शोभित के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे मरणासन्न होकर शोभित खेत में ही गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पाकर शोभित के परिवार वाले खेत पहुंचे और घायल शोभित को लेकर थाने में सूचना दी। एसओ शिवानंद यादव ने घायल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वादी हरनाम अवस्थी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशीष पांडेय, विमल, पंकज, नीरज, मिथिलेश, योगेश, अखिलेश, मधुरेश पांडेय समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैै। एसओ ने बताया कि मेड़ बांधने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।