{"_id":"c2be231829845a044acde673a9d4c3e1","slug":"weir-in-contention-the-two-sides-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
बेहजम
Updated Wed, 18 Mar 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र नीमगांव में खेत जोतने के दौरान मेड़ के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी छत से मोर्चा संभाल लिया। इसमें गोली लगने से हमलावर पक्ष का एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र नीमगांव के ग्राम पिपरीकलां निवासी बशीर के पास बढ़रिया गांव निवासी शिवनंदन का खेत ठेके है। बुधवार को सुबह बशीर का 28 वर्षीय पुत्र मकबूल ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था। इसके खेत से मिला हुआ गांव पिपरीकलां के पूर्व प्रधान जगदीश त्रिवेदी का भी खेत है। ट्रैक्टर मेड़ पर चढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। यह देख ग्रामीण एकत्र हो गए और दोनों पक्षों को शांत करा दिया, लेकिन घर पहुंचने के बाद मकबूल पक्ष के लोगों ने जगदीश के घर पर धावा बोल दिया और घर पर पत्थर फेंकने लगे। यह देख जगदीश त्रिवेदी के पक्ष के लोगों ने भी छत पर चढ़कर मोर्चा संभाल लिया। आरोप है कि इसी दौरान जगदीश पक्ष से चली गोली मकबूल के सीने में लग गई। उसे सीएचसी बेहजम लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना से गांव में तनाव है। सूचना मिलने पर सीओ मितौली मिथलेश कुमारी दीक्षित और एसओ बृजेंद्र सिंह यादव सहित तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह ने बताया कि घायल के भाई आसिफ शेख की तहरीर पर जगदीश, शिवभगवान, राजनरायण, तेज नरायण समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जगदीश की लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली गई है। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।