{"_id":"c17aa7e2da845dc7a287e443bbb53373","slug":"watch-showroom-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया में घड़ी के शोरूम में लगी आग, अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलिया में घड़ी के शोरूम में लगी आग, अफरा-तफरी
पलियाकलां
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य बाजार में मेला रोड स्थित एक घड़ी के शोरूम में देरशाम अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान समेटने लगे। सूचना पर आया फायर ब्रिगेड का वाहन और स्थानीय व्यापारी आग बुझाने में जुट गए। इसमें कई लाख रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।
शहर की मेला रोड पर रामचंद्र गुप्ता का घड़ियों का शोरूम है। देर शाम शोरूम में अचानक आग लग गई और भीतर ही भीतर आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों को इसका पता तब चला जब आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना फायर स्टेशन को दी गई और एक वाहन वहां आ गया और लोगों के साथ के फायर कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लग गए। आग विकराल थी और उस पर जल्द काबू पाया जाना मुमकिन नहीं दिख रहा था। आग लगने के दौरान आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया। इस आग में कई लाख रुपयेकी घड़ियां और अन्य सामान राख हो गया। अभी आग लगने के सही कारणों का पता तो नहीं चल पाया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आग शार्ट सर्किट से लगी।