{"_id":"2131c5a2680952a213e22a6e65d47b11","slug":"was-shot-and-wounded-death-of-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से जख्मी हुई महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से जख्मी हुई महिला की मौत
गोला गोकर्णनाथ/अलीगंज
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालापुर में गोली मारने से जख्मी महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उधर मैलानी क्षेत्र के गांव असौवा निवासी मृतका के भाई सत्यपाल ने बहन मीना की गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालापुर में 24 जनवरी को पारिवारिक रंजिश में लक्ष्मन की पत्नी मीना को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मीना की लखीमपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मीना के भाई मैलानी थाना क्षेत्र के गांव असौवा निवासी सत्यपाल ने गोला कोतवाली में मीना के जेठ प्रमोद कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में लिखाया है कि मीना के पति लक्ष्मन की मौत चार वर्ष पहले हो गई थी। उसके दो बच्चे जिसमें सूरज (7) और पूजा (9) है। वह अपने मायके और गोपालापुर में रहती है। घटना के दिन वह 3.30 बजे सूरज के साथ गोपालापुर आई जहां उसके जेठ के साथ विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मीना के जेठ ने उसे गोली मार दी। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।