फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Was found hanging in tree Man's body

पेड़ में लटका मिला युवक का शव

Sat, 28 Mar 2015 07:37 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Sat, 28 Mar 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली के गांव ज्ञानपुर में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया। परिवारीजनों के मुताबिक युवक की हाल ही में शादी हुई थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह खेत पर गए ग्रामीणों ने नीम के पेड़ में 30 वर्षीय युवक का शव लटकते देखा। जानकारी होने पर वहां भीड़  इकट्ठा हो गई। शव की शिनाख्त स्व. झुग्गी लाल के पुत्र रामजगत के रूप में की गई। मृतक के बड़े भाई कौशल ने बताया कि रामजगत शुक्रवार देर शाम खाना खाकर टहलने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर बाद भी जब नहीं लौटा तो रात भर उसकी खोजबीन की गई। सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ से लटका मिला। परिवारवालों के मुताबिक युवक की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। इधर चौकी इंचार्ज भीम सेन ने शव मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed