फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Virsinhpur million of the former's house robbery

वीरसिंहपुर के पूर्व प्रधान के घर दस लाख का डाका

Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर। Updated Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Virsinhpur million of the former's house robbery
robbry - फोटो : amar ujala
घर वालों को बांधकर पीटा, घायल प्रधान को जिला अस्पताल में कराया भर्ती 
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी-लूट और डकैती की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की रात करीब 12 बदमाशों ने गांव वीरसिंहपुर निवासी पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार पांडेय के घर धावा बोल दिया और परिवार वालों की बांधकर पिटाई की। बदमाशों की पिटाई से पूर्व प्रधान घायल हो गए। बदमाश 60 हजार रुपये, 200 ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और बर्तन समेत करीब 10 लाख रुपये सामान लूट ले गए। घटना के बाद आसपास के गांवों के लोगों में भी दहशत है। बेहोशी की हालत में पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।    
गांव वीरसिंहपुर निवासी पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि उनका पुत्र विनोद कुमार बिसवां (सीतापुर) की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में मैनेजर हैं। पुत्रवधू बीनू और तीन वर्षीय पौत्र के साथ वह घर पर रहते हैं। मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे 10-12 बदमाश पिछला दरवाजा खोल कर घर में घुस आए। बदमाशों ने बरामदे में सो रहे पूर्व प्रधान को गन प्वाइंट पर ले लिया और मोबाइल छीनकर अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद कमरे में सो रही पुत्रवधू और तीन वर्षीय पौत्र को भी कब्जे में कर कनपटी पर असलहा लगा दिया। पूर्व प्रधान ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें, पुत्रवधू और पौत्र को पीट दिया। बदमाशों की पिटाई से पूर्व प्रधान लहूलुहान होकर गश खाकर गिर गए। इससे परिवार के लोग सहम गए। बदमाशों ने घर के अंदर रखी सेफ, बक्सा आदि का ताला तोड़ दिया। 60 हजार की नकदी, 200 ग्राम के सोने और दो किलो चांदी के जेवर और बर्तन लूट लिए। करीब एक घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पुत्रवधू ने शोर शराबा किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में पूर्व प्रधान को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसओ शिवानंद यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची यूपी 100
पूर्व प्रधान के घर पड़ी डकैती के बाद से गांव के साथ आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के करीब आधे घंटे बाद यूपी 100 और उसके करीब 20 मिनट के बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने धाराओं में किया खेल 
डकैती की घटना को लूटपाट, लूटपाट की घटना को चोरी में दर्ज करने वाली पुलिस ने फिर धाराओं में खेल कर दिया। पुलिस ने घायल पूर्व प्रधान की तहरीर मनमाफिक लिखवाई और डकैती की रिपोर्ट 10-12 बदमाशों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने और मारपीट करने की धारा 382 के तहत दर्ज कर ली।

पीड़ित प्रधान ने जो तहरीर दी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर मनमाफिक लिखवाने की बात गलत है। 
-शिवानंद पटेल, एसओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed