{"_id":"5888eaa44f1c1b9e7dcf4b94","slug":"virsinhpur-million-of-the-former-s-house-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरसिंहपुर के पूर्व प्रधान के घर दस लाख का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीरसिंहपुर के पूर्व प्रधान के घर दस लाख का डाका
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर।
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
robbry
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर वालों को बांधकर पीटा, घायल प्रधान को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
क्षेत्र में चोरी-लूट और डकैती की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की रात करीब 12 बदमाशों ने गांव वीरसिंहपुर निवासी पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार पांडेय के घर धावा बोल दिया और परिवार वालों की बांधकर पिटाई की। बदमाशों की पिटाई से पूर्व प्रधान घायल हो गए। बदमाश 60 हजार रुपये, 200 ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और बर्तन समेत करीब 10 लाख रुपये सामान लूट ले गए। घटना के बाद आसपास के गांवों के लोगों में भी दहशत है। बेहोशी की हालत में पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।
गांव वीरसिंहपुर निवासी पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि उनका पुत्र विनोद कुमार बिसवां (सीतापुर) की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में मैनेजर हैं। पुत्रवधू बीनू और तीन वर्षीय पौत्र के साथ वह घर पर रहते हैं। मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे 10-12 बदमाश पिछला दरवाजा खोल कर घर में घुस आए। बदमाशों ने बरामदे में सो रहे पूर्व प्रधान को गन प्वाइंट पर ले लिया और मोबाइल छीनकर अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद कमरे में सो रही पुत्रवधू और तीन वर्षीय पौत्र को भी कब्जे में कर कनपटी पर असलहा लगा दिया। पूर्व प्रधान ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें, पुत्रवधू और पौत्र को पीट दिया। बदमाशों की पिटाई से पूर्व प्रधान लहूलुहान होकर गश खाकर गिर गए। इससे परिवार के लोग सहम गए। बदमाशों ने घर के अंदर रखी सेफ, बक्सा आदि का ताला तोड़ दिया। 60 हजार की नकदी, 200 ग्राम के सोने और दो किलो चांदी के जेवर और बर्तन लूट लिए। करीब एक घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पुत्रवधू ने शोर शराबा किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में पूर्व प्रधान को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसओ शिवानंद यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची यूपी 100
पूर्व प्रधान के घर पड़ी डकैती के बाद से गांव के साथ आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के करीब आधे घंटे बाद यूपी 100 और उसके करीब 20 मिनट के बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने धाराओं में किया खेल
डकैती की घटना को लूटपाट, लूटपाट की घटना को चोरी में दर्ज करने वाली पुलिस ने फिर धाराओं में खेल कर दिया। पुलिस ने घायल पूर्व प्रधान की तहरीर मनमाफिक लिखवाई और डकैती की रिपोर्ट 10-12 बदमाशों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने और मारपीट करने की धारा 382 के तहत दर्ज कर ली।
पीड़ित प्रधान ने जो तहरीर दी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर मनमाफिक लिखवाने की बात गलत है।
-शिवानंद पटेल, एसओ