{"_id":"0e2610138fd1ec18c58934c336da21c8","slug":"via-mobile-swindle-was-struck-by-the-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोबाइल के जरिये ठगी का शिकार हुआ युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल के जरिये ठगी का शिकार हुआ युवक
बांकेगंज
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन कॉल के जरिये लोगों से ठगी करने का एक मामला बांकेगंज में सामने आया है। इसमें इनाम के लालच में एक युवक बीस हजार रुपये गंवा बैठा।
कस्बे के निकट बरौंछा गांव में धर्मेंद्र नामक युवक से ठगों ने इनाम का झांसा देकर अपने बैंक एकाउंट में 20 हजार रुपये जमा करवा लिए। पैसे जमा करने के बाद जब युवक को अपने ठगे जाने का पता चला तो उसके पैर के नीचे की जमीन खिसक गई। गांव बरौंछा निवासी धर्मेंद्र के मोबाइल पर ठगों ने 22 नवंबर की सुबह दो मोबाइल नंबरों से कॉल की। इसमें ठगों ने उससे 20 लाख रुपये इनाम निकलने की बात कही। साथ ही यकीन न होने पर उसके सिम पर अंक लिखे होने की बात कही। धर्मेंद्र ने जब मोबाइल से सिम निकालकर उस पर पहले लिखे अंकों का मिलान किया तो बात सही निकली। इससे उसे ठगों की बातों का यकीन हो गया।
यहां बता दें कि अलग-अलग कंपनियों के संबधित सिम पर पहले से अंक अंकित होते हैं। इस बात की जानकारी धर्मेंद्र को नहीं थी। ठगों ने इसी बात का उसे झांसा दिया। ठगों ने सोमवार सुबह चौथी बार फोन कर उसे अपना खाता नंबर बताकर उसमें बीस हजार रुपये जमा करने को कहा। धर्मेंद्र ने इस खाते में 24 नवंबर को इनाम के लालच में परिचितों और रिश्तेदारों से 20 हजार रुपये उधार लेकर जमा कर दिए। बाद में ऐसे अहसास हुआ कि उसे ठगा गया है और उसका इनाम नहीं निकला है। इससे घबराए धर्मेंद्र ने शाखा प्रबंधक के पास पहुंचकर संबधित जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जब ठगों के बताए खाता नंबर की कंप्यूटर में जांच की तो ठग संबधित एकाउंट से पैसा निकाल चुके थे। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई।