{"_id":"fe6c252791e05a25e8721d3f6a9ae638","slug":"unknown-young-man-killed-by-car-bike-riding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन से बाइक सवार युवक की मौत
बिजुआ।
Updated Tue, 21 Apr 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीरा-लखीमपुर राजमार्ग पर बस्तौली बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन से टकराने पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मारे गए युवक के बड़े भाई की बारात बस्तौली गांव आई थी, युवक उसी में शामिल होकर वापस घर जा रहा था।
मूड़ा बुजुर्ग निवासी 20 वर्षीय सोनू, पिता भगवानदीन अपने साथी 25 वर्षीय रिंकू पुत्र रामचंद्र के साथ अपने बड़े भाई की बारात में शामिल होकर अपने गांव जा रहा था। बस्तौली बाईपास पर इनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। इससे बाइक पर सवार दोनों लोग घायल होकर गिर गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, वहीं पास में ही भाई की ससुराल थी। वहां से पहुंचे लोगों ने घायलों को बिजुआ सीएचसी पर पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर रोहित पाठक ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रिंकू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।