फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unhappy with the family of police laxity

पुलिस की ढिलाई से परिवार वाले नाखुश

Wed, 14 Oct 2015 06:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 14 Oct 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
Unhappy with the family of police laxity
नेशनल शूटर दिलीप चंदेल की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी विवेचना एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा पाई है, जिससे दर्ज रिपोर्ट जस की तस है। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय नेता और सांसद वरुण गांधी दिलीप चंदेल के नौरंगाबाद स्थित आवास पर जाकर परिवार वालों से मुलाकात कर सांत्वना देंगे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी दिलीप चंदेल राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज थे। उनके भाई महीप सिंह का आरोप है कि महेवागंज स्थित पेट्रोलपंप के स्वामी राहुल शर्मा को दिलीप चंदेल ने पांच लाख रुपये उधार दिए थे। वही रुपये लेने के लिए आठ अक्तूबर की शाम दिलीप सिंह गए थे। उस समय महीप और शुएब भी उनके साथ थे। महेवागंज स्थित पेट्रोल पंप पर राहुल शर्मा ने रुपये बिजुआ में दिलाने को कहा, जिस पर राहुल शर्मा की गाड़ी के पीछे वे लोग भी अपने कार से चल दिए। बिजुआ रोड पर स्थित डॉ आदित्य पुरवार के क्रेशर के पास राहुल ने गाड़ी रोक दी थी और दिलीप चंदेल को बुलाया। दिलीप जब उनकी गाड़ी के पास पहुंचे तो राहुल ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर प्रहार कर दिए। यह देख जब तक वे लोग पहुंचते वह अपनी गाड़ी से बिजुआ की ओर भाग निकले। फिर यह लोग घायल दिलीप चंदेल को जिला अस्पताल लाए और फिर लखनऊ ले गए, जहां 10 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट शहर के द्वारिकापुरी निवासी राहुल शर्मा उर्फ विक्की के खिलाफ दर्ज की, लेकिन गुरुवार को भी विवेचना एक कदम आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन


मेरे पति को फंसाया जा रहा
शूटर दिलीप चंदेल की हत्या के आरोपी राहुल शर्मा की पत्नी प्रिया शर्मा ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि उनके पति को फंसाया जा रहा है। वह बताती हैं कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले महीप सिंह खुद को घटना का चश्मदीद दर्शा रहे हैं, जबकि वह घटना वाले दिन जिले में ही नहीं थे। साथ ही वह बताती हैं कि यह लोग एक बड़ी साजिश रच रहे हैं, क्योंकि एक व्यक्ति ने दिलीप चंदेल की मौत के बाद मुझे फोन करके पैसों की मांग की थी और न देने पर पति को घटना में फंसा देने की धमकी दी थी। पुलिस विवेचना में वह इस सबका खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटर दिलीप चंदेल की मौत लखनऊ में हुई थी। वहीं उनका पोस्टमार्टम हुआ, जिससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी मिल नहीं पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की विवेचना में तेजी लाई जाएगी।
-अखिलेश चौरसिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed