फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncle-nephew of land dispute at loggerheads, the tablet lasted

जमीन के विवाद में भिड़े मामा-भांजा, चली गोली 

Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा। Updated Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew of land dispute at loggerheads, the tablet lasted
injured - फोटो : amar ujala
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर किया पथराव
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुटी मजरा डिहुआ में शुक्रवार की सुबह मामा और भांजे के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
ग्राम कुटी निवासी रमाकांत और उनके भांजे तेज नारायण के घरों के बीच करीब ढाई डिस्मिल जमीन है। यह जमीन रमाकांत के बडे़ भाई राम भरोसे की बताई जाती है। रमाकांत पक्ष के मुताबिक पहले यह जमीन उनके कब्जे में थी, लेकिन जुलाई में तेज नारायण ने शादी में उपयोग के लिए इसे मांग लिया और उसके बाद उस पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन

तेज नारायण पक्ष के मुताबिक यह जमीन उन्होंने राम भरोसे से 40 हजार रुपये में खरीदी है। राम भरोसे खुद दीक्षा लेकर साधू हो चुका है। कुछ दिन पहले रमाकांत ने इस जमीन पर लगे पेड़ बेचे थे, जिन्हे काटने के समय दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शुक्रवार को रमाकांत ने कुछ सहयोगियों के साथ मिल कर इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव होने लगा। इस दौरान कई फायर भी हुए। छर्रे लगने से सालिग राम, तेज नारायण, जबकि मारपीट में रमाकांत का सिर फटने से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर रमाकांत और सालिगराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तेज नारायण की ओर से रमाकांत, राम खिलावन, केदार और सालिगराम, दूसरे पक्ष के रमाकांत की ओर से तेज नारायण, भगवानदास, संजय और बद्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed