{"_id":"27f3701161283cdb7ff306003d045367","slug":"unbalanced-and-fell-into-the-ditch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुलित होकर बस खाई में गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असंतुलित होकर बस खाई में गिरी
जंगबहादुरगंज
Updated Sun, 24 May 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह साहिबाबाद डिपो की एक बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें नौ यात्री जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार साहिबाबाद डिपो की बस जनरथ दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। बस जंगबहादुर गंज से कुछ दूर पहले ग्राम मस्तीपुर के पास असंतुलित होकर एक खाई में जा गिरी, जिसमें ज्ञानीपुर सुल्तानपुर के कासिम शेख (35), जानकीपुरम लखनऊ के प्रेम सक्सेना (45), गायत्रीपुरम गोरखपुर के विपिन शंकर पाठक (45) गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। इसके अलावा कानपुर की शुक्लारानी गुप्ता (68), बनारस के एक ही परिवार की उर्मिला अग्रवाल, पति चंद्र प्रकाश अग्रवाल और दो बच्चे प्रखर अग्रवाल (8 ) और सूर्य अग्रवाल को भी खासी चोटें आई हैं, जिन्हें पसगवां में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस चालक सुभाष चंद्र निवासी शामली मुजफ्फरनगर ने दी तहरीर में कहा है कि सड़क पर किसी महिला को बचाने के चक्कर में गाड़ी खाईं में जा गिरी जबकि यात्रियों का कहना था कि सबेरे के टाइम झपकी आने से बस असंतुलित हुई। हादसे में परिचालक निकिता भी जख्मी हुई हैं, जो किसी प्राइवेट वाहन से निकल गई। गाड़ी में मौजूद गनमैन रामखिलाड़ी ने बताया कि बस में करीब 68 सवारी मौजूद थीं, जिसमें सभी को हल्की चोटें आईं हैं।
ओवरटेक करने के प्रयास में बसें भिड़ीं, पांच यात्री जख्मी
मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव बरैंचा ईंट भट्टे के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही दो बसें ओवरटेक करते समय आपस में टकरा गईं, जिससे चालक समेत पांच लोग जख्मी हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। चालक को इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह आठ बजे के करीब मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर शाहजहांपुर से आ रही लोहिया वाहिनी बस और एक अनुबंधित बस में टक्कर हो गई, जिसमें लोहिया बस का चालक महेन्द्र वर्मा (25), बहराइच के झाला कला निवासी प्रदीप मौर्या (20), जौनपुर थाना सराया ख्वाजा के गांव लोहवा निवासी आंशू सिंह, गोरखपुर के उमरा बाजार निवासी अतहर खां (20), गोरखपुर के चौकी चौराहा के मोहल्ला मुडेरा बाजार जगदीश प्रसाद (45) को 108 नं.से सीएचसी लाया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों की सूचना सीएचसी अधीक्षक ने थाने भेज दी है।