फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths stabbed, petrol pump recovered from petrol pump

पेट्रोल पंप से दो युवक दबोचे, तमंचा बरामद

Sat, 22 Apr 2017 12:12 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Sat, 22 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
क्राइम ब्रांच टीम ने सदर कोतवाली पहुंचकर की पूछतांछ
मोहम्मदी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी युवक 


संकटा देवी पुलिस चौकी के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो युवक गुरुवार की आधी रात के बाद पेट्रोल डलवाने पहुंच गए। इसी बीच शक होने पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास एक देशी तमंचा, एक मिस और जिंदा कारतूस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 

सदर कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की रात करीब दो बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक संकटा देवी पुलिस चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे। इसी बीच वहां मौजूद चौकी पुलिस के सिपाहियों को शक हुआ तो सिपाही पेट्रोल पंप पर पहुंचे और दोनों युवकों को रोक लिया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास एक देशी तमंचा, एक मिस कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपना नाम भोले और कंठू निवासी गांव सरैया विलियम थाना मोहम्मदी बताया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान भेजा जाएगा। उधर क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी रामकुमार यादव ने कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed