{"_id":"583600539f59d1a2b620847f3ea59704","slug":"two-robber-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
निघासन
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
तीन दिसंबर को एक वृद्ध से हुई लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से दो-दो हजार की नकदी और लूट में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है।
एसओ डीके यादव ने बताया कि दरोगा मुसाफिर प्रसाद और संदीप यादव शनिवार की रात गश्त पर थे। सहतेपुरवा के पास दो युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई पड़े। पुलिस को देखकर वह दोनों छुपने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकडे़ गए आरोपियों ने अपना नाम पिंटू निवासी जीतपुरवा और जग्गू निवासी सहतेपुरवा बताया। दरोगा बताया कि तीन दिसंबर को गांव बौधिया निवासी कामता प्रसाद बम्हनपुर स्थित बैंक से 20 हजार रुपये लेकर गांव जा रहा था। एक बाइक पर सवार चार लोग आए और कामता प्रसाद की पिटाई करने के बाद रुपये छीनकर भाग गए। लुटेरों का एक साथी बाइक पर नहीं बैठ रहा और अन्य तीन बदमाश भाग निकले।
कामता प्रसाद के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग आ गए और लुटेरे को गन्ने से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मुकेश निवासी सहतेपुरवा बताया था। उसकी निशान देही पर पुलिस ने अन्य तीन साथियों को नामजद किया था। मुकेश और बुद्धीपुरवा निवासी सद्दाम को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इन दोनों के पास से लूट के दो- दो हजार रुपया और लूट में प्रयोग की गई प्लेटीना बाइक को बरामद करते हुए दोनों का चालान भेजा है। लूट के शिकार कामता प्रसाद ने दोनों की शिनाख्त भी की है।