फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two People ate poisonous substance, woman's death

दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया, महिला की मौत

Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two People ate poisonous substance, woman's death
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available - फोटो : demo
जिला अस्पताल में भर्ती युवक मृतका का है रिश्ते में चचिया ससुर
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला और उसके रिश्तेदार युवक ने शुक्रवार की देर शाम जहरीला पदार्थ खा  लिया। जिला अस्पताल लाते समय 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई, जबकि युवक  को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती युवक मृतका का रिश्ते में चचिया ससुर है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी  युवक का विवाह करीब छह साल पहले इसी थानाक्षेत्र की एक महिला के साथ हुआ  था। महिला के दो बच्चे हैं। जमीन कम होने और परिवार बड़ा होने के कारण  महिला का पति मेरठ तथा देवर गोंडा में मजदूरी करते हैं। पति के अधिकतर बाहर  रहने के कारण उसकी पत्नी को अपने 24 वर्षीय चचिया ससुर से प्रेम हो गया। बताते हैं कि आए दिन प्रेमी चचिया ससुर उसके घर जाने लगा। गुरुवार की रात भी वह महिला से मिलने आया था। रात करीब तीन बजे घर के अंदर सुगबुगाहट होने पर महिला की सास की आंख खुल गई और शक होने पर जब वह महिला के नजदीक पहुंचीं तो आरोपी चचिया ससुर वहां से भाग  गया। इस पर परिवार वालों ने चचिया ससुर से मिलने पर पाबंदी लगा दी। इससे  परिवार वालों की बंदिशें देखकर दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा डाली।  शनिवार की शाम दोनों ने अपने-अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के आधा घंटे बाद दोनों की तबीयत जब बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग दोनों को  सीएचसी लाए, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  निघासन कस्बे में ही गुरुद्वारे के निकट महिला ने दम तोड़ दिया। जिस पर  परिवार के लोग उसके शव को उतारकर घर ले आए और युवक को लखीमपुर जिला  अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed