{"_id":"58d7f8e44f1c1b307d1a13c8","slug":"two-minor-sisters-killed-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद दो नाबालिग बहनों को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद दो नाबालिग बहनों को मार डाला
लखीमपुर, ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिता के शक पर प्रधान समेत तीन लोग नामजद
गांव से डेढ़ किमी दूर खेत में मिले दोनों के शव
मोहम्मदी कोतवाली के एक गांव की दो नाबालिग बहनों की रेप के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। आईजी ए सतीश गणेश के मुताबिक तीन डॉक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दोनों से रेप की पुष्टि हुई है। हालांकि एसपी मनोज कुमार झा ने कहा है कि उन्हें रिपोर्ट के बारे में अभी जानकारी नहीं है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार को वह बड़ी बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने गोला गया था। शाम चार बजे वापस लौटा तो पत्नी ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय और 11 वर्षीय पुत्री गायब हैं। वह दोनों बेटियों को रात तक खोजता रहा। रविवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी ने बताया कि दोनों बेटियों के शव एक खेत में पड़े हैं। जाकर देखा तो गांव से करीब डेढ़ किमी दूर गन्ने के खेत में 12 वर्ष की पुत्री और उससे 100 मीटर दूरी पर गेहूं के खेत की मेड़ पर 11 वर्षीय पुत्री का शव मिला। शवों की गर्दन धारदार हथियार से काटी हुई थी।
खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कई थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। एसपी मनोज कुमार झा मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। बेटियों के पिता ने पहले चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान कयूम बेग, रिश्तेदार महताब और गांव के ही गुड्डू पर बेटियों की हत्या करने का शक जताया। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि के बाद मामला पलट गया। फिर भी डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है, जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-----------------
दोनों बहनों की हत्या की वजह समझ में न आने के कारण पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया और वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बहनों के साथ रेप की पुष्टि हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-ए सतीश गणेश, आईजी-लखनऊ जोन
--------
डबल मर्डर: सगी बहनों की हत्या से दहल उठे लोग
गांव का भी मंजर एकदम बदला हुआ था
दो सगी बहनों की रेप के बाद हत्या का मामला
गांव के लोग सुबह जब नित्य क्रिया में आ.जा रहे थे। इसी बीच गांव की दो सगी बहनों की हत्या की आई मनहूस खबर ने सभी को दहला दिया, जो जैसा और जहां था। वहीं से घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। दोनों बहनों की मौत से गांव में मातम है। हरेक व्यक्ति आहत है। मौके के हालात और परिवार वालों की जुबानी से हत्या की वजह साफ नहीं हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह बात साफ हो गई है कि दोनों लड़कियों की दरिंदगी के बाद हत्या की गई है।
लड़कियों का पिता काफी गरीब है। उसके पास जमीन नहीं है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पांच पुत्री और दो पुत्र हैं। सबसे बड़ी 19 वर्षीय पुत्री की सगाई मई माह में है। बड़ा 16 साल का बड़ा बेटा बाहर रहकर मजदूरी कर उनका हाथ बंटाता है। 12 साल की पुत्री पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा 8 और उसकी छोटी बहन 11 वर्षीया गांव के ही सरकारी स्कूल के ही कक्षा 5 की छात्रा थी। सात वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री भी सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों सगी बहनों में इतना प्रेम था कि दोनों कहीं भी जाना होता था तो एक साथ ही जाती थीं। शनिवार को गेहूं का सीला बीनने गईं, लेकिन वापस नहीं लौटी। गांव और घर वालों को क्या पता था कि रविवार का दिन उनके लिए काला दिन होगा। गांव के लोग सुबह उठकर नित्यक्रिया से निवृत हो रहे थे। इसी बीच दोनों बहनों की हत्या की आई खबर ने हरेक व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया। देखते ही देखते गांव का मंजर एक दम बदल गया। गांव के अलावा आसपास के लोग भी दहल उठे। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।
---------
गले नहीं उतर रही चुनावी रंजिश में हत्या की कहानी
मृत बहनों के पिता ने हत्या के पीछे चुनावी रंजिश बताया है। उनका कहना है कि पूर्व प्रधान उनके करीबी हैं। वह सदैव उनका समर्थक रहा। पिछला प्रधानी चुनाव वर्तमान प्रधान जीत गए, लेकिन वह उनसे रंजिश मानने लगे। पत्नी स्कूल में रसोइया थी, जिसे भी प्रधान ने रंजिशन हटवा दिया था। चूंकि पूर्व प्रधान भाजपा विधायक अरविंद गिरि के समर्थक रहे। अरविंद जिस दल में गए पूर्व प्रधान उनके साथ रहे। अभी हाल में चुनाव हुए तो अरविंद ने भाजपा से चुनाव लड़ा तो वह सब उन्हीं के समर्थन में रहे। उसका कहना है कि इससे सपा समर्थक और प्रधान उससे रंजिश मानने लगे। इसी नाराजगी में उन्होंने बेटियों की जान ले ली है। पीड़ित पिता का यह आरोप एकबारगी गले नहीं उतरता, क्योंकि गांव वालों की मानें तो लोग यही कह रहे हैं कि चुनाव की रंजिश निकालनी होती तो दोनों बहनों को मौत के घाट क्यों उतारता।
-------
मां कहती रही पर दोनों बहनों ने नहीं खाया था खाना
मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि शनिवार को वह खाना बना रहीं थीं। दोनों पुत्रियां उनके पास आईं और बोली कंबाइन चलने लगी है। हम दोनों गेहूं की बालियां (सीला) बीनने जा रहे हैं। इस पर उन्होंने दोनों बेटियों को खाना खाकर जाने की बात कही, लेकिन दोनों बहने यह कहते हुए घर से निकल आईं की खाना बनाओ हम लोग सीला बीनकर जल्दी वापस आ रहे हैंए लेकिन उनकी मां और दोनों लड़कियों को क्या पता था कि लौटकर आने की जगह उनकी मौत की मनहूस खबर आएगी।
पूर्व विधायक एसपी से मिले
कहा- सही हो जांच, असली लोग पकड़े जाएं
सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने दो सगी बहनों की हत्या के मामले में एसपी से मुलाकात की। एसपी से मिलने के बाद उन्होंने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने कहा है कि मामले में सही जांच हो। राजनीतिक विद्वेश की भावना से किसी को पकड़ा न जाए। सही लोग पकड़े जाएं ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
---------
विधायक अरविंद बोले: जघन्य अपराध
हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा
भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने कहा है कि दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या जैैसा जघन्य अपराध हुआ है। इस वीभत्स हत्याकांड की निन्दा करता हूं। हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही वह कानून के शिकंजे में होगा।