फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two men on the truck to be vulnerable to car succumbs to injuries

ट्रक की चपेट में आकर कार सवार दो लोगों ने दम तोड़ा

Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ। Updated Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two men on the truck to be vulnerable to car succumbs to injuries
हादसा - फोटो : अमर उजाला
भीरा थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे में मारा गया युवक लखनऊ का है निवासी

पलिया से लखीमपुर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में कार चालक और आगे बैठे लखनऊ निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि कार में पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। घटना लखीमपुर-भीरा स्टेट हाईवे पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। 
लखीमपुर पलिया स्टेट हाईवे पर भीरा थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के बाहर पुलिया के पास अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखीमपुर की ओर से आ रहे ट्रक के ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक किया, इसी दौरान पलिया से लखीमपुर की ओर जा रही कार के अचानक आ जाने से दोनो वाहन भिड़ गए, हादसा इतना भयानक था कि कार में आगे की सीट पर बैठे पलिया में एलआईसी के हेड क्लर्क और लखनऊ निवासी अतुल कुमार पुत्र कृपाशंकर के अलावा ड्राइवर अजमत पुत्र मोहम्मदीन निवासी खीरी टाउन के अलावा पीछे की सीट पर बैठा एक अन्य युवक घायल हो गए। अचानक तेज आवाज सुनकर मालपुर गांव के लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे। लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकालने की बहुत कोशिश की, बाद में कार को काटकर आगे बैठे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। बिजुआ चौकी इंचार्ज अजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने कोई वाहन न होने पर तीनों को सरकारी जीप से तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने अतुल और ड्राइवर अजमत को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर है, उसका नाम-पता नहीं चल पाया है। कार का रजिस्ट्रेशन लखीमपुर के मो. बाजार निवासी रफीक पुत्र छोटू खां के नाम पर है। 
विज्ञापन


तीन दिन की छ़ुट्टी पर घर जा रहे थे अतुल
लखनऊ निवासी अतुल पलिया में एलआईसी आफिस में बड़े बाबू के पद पर थे, कुछ दिन पूर्व ही उनका प्रमोशन हुआ था, शुक्रवार से तीन दिन की छुट्टी होने से वह घर जा रहे थे, लेकिन उनका ये सफर आखिरी बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed