फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two lakhs of cash kept on the marriage of daughter, robbery

बेटी की शादी को रखे दो लाख की नकदी, जेवर चोरी

Thu, 27 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बेलरायां खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  बेलरायां खीरी। Updated Thu, 27 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two lakhs of cash kept on the marriage of daughter, robbery
चोर - फोटो : अमर उजााला
खिड़की में लगीं लोहे की रॉड तोड़कर घर में घुसे चोर
विज्ञापन

पुलिस ने मौका मुआयना किया पर नहीं लिखी रिपोर्ट 

थाना सिंगाही के गांव हरद्वाही निवासी विशंभर दयाल वर्मा के घर खिड़की में लगी लोहे की रॉड उखाड़कर बुधवार की रात चोर कमरे में घुस गए। चोर बिटिया की शादी के लिए रखे दो लाख रुपये की नकदी और जेवर समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

ग्राम हरद्वाही निवासी विशंभर दयाल वर्मा ने बताया कि उसकी पान की दुकान कुशाही बाजार में है। वह बुधवार की रात घर के बाहर पशुशाला के पास लेटे हुए थे। बाकी अन्य परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। रात में चोरों ने पिछवाड़े कमरे की खिड़की की रॉड उखाड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दो लाख की नकदी, दो जोड़ी सोने की झुमकी तथा आठ जोड़ी चांदी की पायल समेत करीब तीन लाख का सामान बटोर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह लोग सोकर उठे। चोरी होने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित विशंभर दयाल ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी मार्च में है। उन्होंने बेटी की शादी के लिए दो लाख रुपये जोड़-जोड़ कर रखे थे। इसके अलावा कुछ जेवर भी खरीदकर रखा गया था। सब कुछ चोरी हो गया। अब वह अपनी बिटिया के हाथ पीले कैसे करेगा। इसकी चिंता उसे सताए जा रही है। घटना के बाद से  घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। जांच के बात रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed