फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two killed, including a child high fever

तेज बुखार से एक बच्चे सहित दो की मौत 

Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two killed, including a child high fever
fever - फोटो : amar ujala
तेज बुखार से एक युवक की लखनऊ में मौत
विज्ञापन

शुक्रवार को चार और बच्चे चिल्ड्रेन वार्ड में हुए भर्ती

शुक्रवार को जिले में तेज बुखार पीड़ित एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। बच्चे की मौत जहां आईसीयू वार्ड में हुई है, वहीं दूूसरे युवक की मौत लखनऊ में उपचार के दौरान हुई है। बच्चे को मंगलवार को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था, जिसकी गुरुवार की रात में मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को बुखार पीड़ित एक बच्ची को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या छह हो गई है। उधर, बुखार पीड़ित चार अन्य बच्चे शुक्रवार को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती हुए हैं।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में 11 वर्षीय प्राची पुत्री दुर्गाराम निवासी धुतिया चंदन चौकी, छह वर्षीय शेखर पुत्र प्रदीप निवासी कैमाखादर फरधान, सात वर्षीय सोनपाल पुत्र हंसराम निवासी गोदयानपुर और दो वर्षीय लक्ष्मी पुत्री जितेंद्र वर्मा निवासी भानपुर भीरा को शुक्रवार को भर्ती कराया गया, जिसमें से सोनपाल की हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उसे लखनऊ और प्राची को आईसीयू में भेज दिया था। वहीं, आईसीयू में मंगलवार को शिफ्ट किए गए चार वर्षीय नितिन पुत्र संतोष कुुमार निवासी सरैंया की गुरुवार की रात मौत हो गई। जबकि गौरव शुक्ला, शिवांगी, कपिल, करिश्मा, प्राची एवं अरुण का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बरबर संवाददाता के अनुसार के नगर के मोहल्ला देवीस्थान निवासी 35 वर्षीय हरीशंकर पुत्र मोहनलाल पाल को तेज बुखार आने पर लखनऊ रेफर किया गया था। जहां कई दिन चले इलाज के बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed