{"_id":"58247ad24f1c1b342fb39c44","slug":"two-killed-in-road-accidents-including-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में अधेड़ समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में अधेड़ समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- थाना खीरी और ईसानगर क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
थाना खीरी और ईसानगर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में गांव पन्यौरा निवासी 55 वर्षीय हरीशंकर वर्मा और गांव बिठौली निवासी 28 वर्षीय राकेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना खीरी के गांव पन्यौरा निवासी हरीशंकर वर्मा का मकान लखीमपुर में है। वह बुधवार की सायं अपने मकान से गांव वापस जा रहे थे। गांव चिमनी के पास कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी उनके परिवार के लोगों को दी, जिससे घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उधर, थाना ईसानगर के गांव बिठौली निवासी बैजनाथ ने बताया कि बुधवार की सायं उनका 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार गांव पकड़िया से घर वापस आ रहा था। गांव महरिया के पास पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। राकेश को मृत देख कर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
--
घायल युवक की लखनऊ में मौत
पलियाकलां। मोहल्ला काकूपुरियान निवासी पवन अवस्थी का 28 वर्षीय पुत्र विक्कू किसी काम से गया था। वहां से वापस आते समय दुर्घटना में वह घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को सुबह उसकी मौत हो गई। देर शाम तक शव घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
--
सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत पांच जख्मी
भीखमपुर। भीखमपुर लखीमपुर मार्ग पर सिंगहा हार के पास एक बाइक तथा साइकिल में टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए, पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह इंद्रजीत अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ मोहम्मदी से लखीमपुर जा रहा था तभी सिंगहा हार के पास साइकिल पर सवार अंकित (10) तथा विवेक (12) की टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी बच्चा तथा साइकिल सवार विवेक व अंकित जख्मी हो गए। दोनों बच्चे देवमनियां के रहने वाले हैं। मितौली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
--
नीली बत्ती लगी कार की टक्कर से छात्र घायल
रजागंज। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर गुरुवार की सुबह साइकिल सवार छात्र को नीली बत्ती लगी कार ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे छात्र गंभीर घायल हो गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैकुंठा निवासी सत्यप्रकाश का 16 वर्षीय पुत्र देवेंद्र कुमार कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में कक्षा 11 का छात्र है। वह गुरुवार की सुबह साइकिल से पढ़ने स्कूल जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह शहाबुद्दीनपुर गन्ना सेंटर के पास पहुंचा उसी समय गोला की ओर से आ रही नीली बत्ती लगी कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र उछलकर कार के शीशे से टकरा गया, जिससे शीशा टूट गया और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ गोला अनुराग दर्शन घायल छात्र को अपनी सरकारी गाड़ी से गोला सीएचसी ले गए। उधर एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी और एसओ फरधान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद पुलिस ने कार और उसमें सवार लोगों को जाने दिया। उधर घायल छात्र का गोला में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बाइक की टक्कर से दो घायल
रउधर, गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली निवासी रामकिशुन का 13 वर्षीय पुत्र सुमित, टिल्लू का 12 वर्षीय पुत्र महेंद्र दोनों एक ही साइकिल से कस्बे की साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे कि शहाबुद्धीनपुर मोड़ को पार करते समय पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घायलों को सीएचसी फरधान भिजवाया है।
--
ट्रक की टक्कर से विकलांग चोटिल
बांकेगंज। गन्ना क्रय केंद्र पर जा रहे विकलांग युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे विकलांग सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। बाद में ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर घायल पडे़ विकलांग को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया।
निकटवर्ती गांव मैकूपुर निवासी विकलांग युवक संदीप मार्केट से सामान लेकर साइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान प्राथमिक स्कूल के पास गन्ना सेंटर जा रहे ट्रक के टक्कर मारने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना विकलांग के परिवारीजनों सहित पुलिस को दी।