फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two Htyabhiyukton life imprisonment

दो हत्याभियुक्तों को उम्रकैद और जुर्माना

Thu, 30 Apr 2015 12:15 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारी के साथ लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या करने के मामले में एडीजे हाजी अशरफ अंसारी ने दो हत्याभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर जुर्माना भी डाला है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि संपूर्णानगर की खजुरिया मंडी में सर्राफा कारोबारी चंदन कुमार चारो की सर्राफा की दुकान थी। विगत 16 जून 2007 की शाम सवा सात बजे जब चंदन अपने लड़के पुलकेश के साथ दुकान बंद कर गांव कमलापुरी बाइक से लौट रहा था तभी कमलापुरी-खजुरिया के बीच में पुलिया के पास पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। चंदन के हाथाें से आभूषण भरा बैग छीनने के दौरान बदमाशों ने चंदन को गोली मार दी थी। लुटेरों ने 150 ग्राम के सोने के जेवरात, चार किलोग्राम चांदी और 25 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। अन्य बदमाशों ने बांके और चाकू से मारकर  घायल कर दिया था। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान पीलीभीत के कल्लू, मुकेश और मुरारी को गिरफ्तार किया था, इनके पास से लूटपाट के जेवरात भी बरामद हुए। सुनवाई के दौरान पुलकेश, रवि प्रताप सिंह, संतोष चारो, कैलाश यादव, डॉ. प्रकाश गौड़, एसओ महेंद्र प्रताप सिंह ने गवाही दर्ज कराई तथा बचाव पक्ष की कोई दलील नहीं लगने दी। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कल्लू और मुकेश को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही मुकेश पर 40 हजार रुपये और कल्लू पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जबकि मुकदमा सुनवाई के दौरान ही मुरारी की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed