{"_id":"d9f02b20b1a45f17b4a389efa5cf3bd2","slug":"two-houses-in-the-village-of-mahuva-50-thousand-of-recycled-materials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुआ गांव में दो घरों से 50 हजार का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महुआ गांव में दो घरों से 50 हजार का माल साफ
निघासन
Updated Sat, 29 Aug 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव महुआ में तीन चोरों ने दो घरों से करीब 50 हजार का माल पार कर दिया, हालांकि एक घर में खटपट सुनकर जागे लोगों ने ग्रामीणों की मदद से पीछा करके एक चोर को एक बक्से समेत पकड़ लिया। उसको पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया है। उसके दो और साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
निघासन थाना क्षेत्र के गांव महुआ के रहने वाले राकेश तिवारी के घर के पीछे हाता बना है। इसमें लकड़ियां, कंडे, घर का पुराना कबाड़ और सामान रखा है। इसमें लगी बिना सरिया और पल्ले की खिड़की के सामने रखा सामान हटाकर शुक्रवार रात तीन चोर अंदर घुस आए। इन चोरों ने आठ सौ रुपये और कुछ और सामान चोरी कर लिया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले राकेश के भतीजे अनूप के घर छत से होकर चोर जा पहुंचे। वहां चोरों ने अनूप के बड़े भाई अनुराग के कमरे में रखे बक्से को खोलकर उसमें रखे निकाल लिया। इसमें उनके कुंडल, टॉप्स, अंगूठी, झुमकी और पायल के अलावा 1800 रुपये रखे थे। ये सारा सामान चोरों ने अपने कब्जे कर लिया। घर के सारे लोग गर्मी के कारण बरामदे में सो रहे थे।
इसके बाद चोर अनूप के कमरे में पहुंचे। वहां से भी चोरों ने एक सूटकेस, एक लोहे का बक्सा, छोटे भाई अतुल का लैपटॉप और जूते और कपड़े आदि सामान निकाल लिया। इसी बीच एक सूटकेस गिर गया। उसमें रखा सामान नीचे गिरा तो आहट पाकर बाहर बरामदे में सो रहा अनूप और अन्य लोग जाग गए। इन लोगों ने शोर मचाया तो चोर भागने लगे। ग्रामीणों की मदद से अनूप ने पीछा करके बक्सा लेकर भाग रहे रकेहटी के मजरा टापरपुरवा निवासी चोर मायाराम को बक्से समेत पकड़ लिया। खबर पाकर झंडी चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह और सिपाही भी पहुंच गए। लोगों ने पकड़े गए चोर की पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। मायाराम पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वह गूंगा बताया गया। उसके पास से बरामद बक्से से टेपरिकार्डर, कपड़े और डीटीएच निकला है। पुलिस ने अनूप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मायाराम को जेल भेज दिया है।