फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two gurdwaras

दो गुरुद्वारों से दानपात्र चोरी 

Tue, 21 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  बांकेगंज। Updated Tue, 21 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two gurdwaras
chori - फोटो : amar ujala
एक गुरुद्वारे में लगाया नकब तो दूसरे की खिड़की तोड़ी
विज्ञापन

मैलानी थाना की कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार की रात अलग-अलग दो गुरुद्वारों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर एक गुरुद्वारे में जहां नकब लगाकर घुसे वहीं दूसरे में खिड़ी तोड़कर वारदात कर डाली। दोनों स्थानों से दानपात्र चोरी करके फरार हो गए। दोनों वारदातों की तहरीरें थाना मैलानी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव सीतारामपुर के सामने स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे की दीवार में नकब लगाकर बदमाश वहां रखा दानपात्र चुरा ले गए। भीरा-कुकरा रोड स्थित गुर हरगोविंद सिंह गुरुद्वारे की खिड़की तोड़ दी और दानपात्र चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह श्रद्धालुओं ने नकब और टूटी खिड़की देखी तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। श्रद्धालु दिलबाग सिंह, गुरुदत्त सिंह, सुलखान सिंह, गुरमीत सिंह, बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह, साहब सिंह, बलवीर सिंह, जगतार सिंह, इकबाल सिंह, हरजीत सिंह, बलकार सिंह, राजवीर सिंह, इकबाल सिंह आदि ने बताया कि एक रात में ही चोरी हुए दानपात्रों में हजारों की नगदी थी। मामले की सूचना कुकरा पुलिस चौकी को दी गई है। सूचना पर मैलानी थाना के प्रभारी एसओ यदुवीर सिंह चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घटनास्थलों का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिर्पोट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed