{"_id":"2dcae5c4ad56cd72e4ed21da45ff3752","slug":"two-farmers-killed-in-separate-incidents-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो किसानों की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में दो किसानों की मौत, एक घायल
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तेंदुआ के पास खाद लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि एक सवार घायल हो गया। वहीं तिकुनियां क्षेत्र के गांव गंगानगर में खेत को जोतने के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी 55 वर्षीय भारत प्रसाद और इसी गांव के अमर सिंह बुधवार की सुबह खाद लेकर खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें भारत प्रसाद गंभीर रूप सेे घायल हो गए, जबकि अमर सिंह भी जख्मी हुए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने भारत प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
तिकुनियां। ग्राम गंगानगर निवासी 27 वर्षीय मेजर सिंह बुधवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था। कुछ देर जुताई करने के बाद मेजर सिंह अचानक गिरकर ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिवार वाले खेत पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मेजर सिंह को कभी कभी चक्कर आ जाता था, जिसका इलाज भी परिवार वाले करा रहे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।