{"_id":"582b4d9b4f1c1b56368fef22","slug":"two-days-before-the-maiden-i-married-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले मायके आई विवाहिता की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन पहले मायके आई विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/सुंदरवल।
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायकेवालों ने ससुराल वालों पर लगाया पिटाई करने आरोप
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
फूलबेहड़ के मौजमाबाद गांव निवासी 22 वर्षीय नीलम की मौत हो गई। मायके में हुई मौत के बाद मृतका की मां फूलमती का आरोप है कि उसकी पुत्री की ससुराल वालों ने पिटाई की थी, जिससे मौत हुई है। फूलबेहड़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मौजमाबाद निवासी फूलमती ने बताया कि पुत्री नीलम की शादी खीरी थाना क्षेत्र के गांव जमुनिहां से हुई थी। ससुराल वाले कई दिनों से उसकी पुत्री को पीट रहे थे। आसपास के लोगों से जानकारी मिलने पर जब दो दिन पहले वह पुत्री के घर पहुंची तो नीलम बेसुध हालत में पड़ी थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। वह उसे लेकर घर आईं और प्राइवेट डॉक्टर से उपचार शुरू करवाया मंगलवार सुबह नीलम ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे एक चार माह की बच्ची भी छोड़ गई है। मृतका की मां ने बताया की छोटा पुत्र 15 वर्षीय आकाश सुबह तहरीर लेकर फूलबेहड़ थाने पहुंचा। उसने पुलिस को पूरी बात बताई, लेकिन पुलिस ने मामला थाना खीरी क्षेत्र का होने का बताकर उसे वहां से भगा दिय। जब वह खीरी पहुंचा तो वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला जब एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के संज्ञान में आया तो उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने के आदेश एसओ फूलबेहड़ को दिए। एएसपी के आदेश पर शाम को फूलबेहड़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।