{"_id":"4c85c788faa8b5d374b9724a3963e801","slug":"two-brothers-in-law-kidnapped-by-side-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों को ससुराल पक्ष ने अगवा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाइयों को ससुराल पक्ष ने अगवा किया
मोहम्मदी
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी तीन बीघे जमीन का बैनामा कराने आए दो सगे भाइयों को उनकी ससुराल पक्ष के लोगों ने अगवा कर लिया। इसकी सूचना पर सब रजिस्ट्रार दफ्तर परिसर में हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। समाचार भेजे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
बुधवार को तहसील में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मैगलगंज के दो सगे भाई अवधेश ओर देशराज अपनी तीन बीघे जमीन का बैनामा मैगलगंज के ही काशी के पक्ष में करने आए थे। तभी इसकी भनक देशराज की पत्नी उपमा देवी यादव को लग गई तो उसने अपने मायके वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी अमृता पथेली गांव (ससुराल) के संजीव यादव आदि ने तहसील पहुंचकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में घुसकर अपने बहनोई देशराज और अवधेश को बांधकर गाड़ी में डाल लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी एसएसआई राम सिंह पवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बंधक बनाए गए युवक को मुक्त कराकर दोनों पक्षों को थाने ले आए।
बताया गया कि इन दोनों भाइयों के पास डेढ़-डेढ़ बीघा जमीन है। पत्नी उपमा देवी ने जमीन बेचने पर भरण-पोषण कैसे होगा इसकी शिकायत ने अपने भाईयों से की थी तभी मायके वालों ने बैनामा होने से पूर्व उन्हें उठा लिया। बहरहाल बैनामे की सभी लिखापढ़ी पूरी हो चुकी थी लेकिन बैनामा नहीं हो पाया था, पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।