{"_id":"53723152b4c6af9603c57543d2cc51ac","slug":"two-brothers-beating-35-thousand-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों की पिटाई कर 35 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाइयों की पिटाई कर 35 हजार लूटे
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Apr 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे दो भाइयों से अवस्थीनपुरवा घाट के पास बाइक सवार बदमाशों ने 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने डंडे से दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। पुलिस ने लूट का खुलासा करने के लिए क्षेत्र के करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है।
गांव पंडितपुरवा निवासी सुरेश ने शुक्रवार को सिसैयाकला स्थित लखनऊ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से 35 हजार रुपये निकाले थे, जिसके बाद वह अपने भाई सुरेज के साथ पैदल ही घर लौट रहा था। रास्ते में अवस्थीनपुरवा घाट के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने दोनों भाइयों को रास्ता पूछने के नाम पर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने डंडे से दोनों भाइयों की पिटाई शुरू कर दी और सुरेज के पास से 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसमें सुरेश ने एक बदमाश को शक्ल से पहचानने का दावा किया। कोतवाल विजय प्रताप यादव ने बताया है कि इस मामले में बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी तक आधा दर्जन संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने की कोेशिश की गई है। जल्द ही लूट का खुलासा कर लिया जाएगा।