फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two and a half million, including cash Stolen goods worth

नकदी समेत ढाई लाख रुपये का सामान चोरी

Fri, 15 Jan 2016 05:12 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 15 Jan 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
Two and a half million, including cash Stolen goods worth

विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव कसावलपुरवा में रामसरन के घर में घुसे चोरों ने 20 हजार की नकदी समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी कर लिया। कपड़ों से भरा बक्शा गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में पड़ा मिला। तहरीर के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

लुधौरी के मजरा गांव कसावलपुरवा निवासी रामसरन ने बताया कि गुरुवार की रात उसके बेटे शिवप्रसाद, कमलेश और मेवालाल अपने परिवार के साथ अलग कमरे में सो रहे थे। घर का सारा सामान एक कमरे में था। रामसरन और उनकी पत्नी सरस्वती उसी कमरे में सो रहे थे। कमरे के दरवाजे में पल्ले न होने के कारण वह लोग दरवाजे के पास में ही चारपाई डाल कर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे रामसरन की अचानक आंख खुली तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने अपने बेटों को जगाते हुए कमरे में रखा सामान देखने लगे। कमरे में रखी 20 हजार की नकदी, चांदी के मंगल सूत्र तीन, चांदी के कड़ा दो पीस, करधनी, तीन जोड़ सोने की झुमकी, दो नाक के फूल, एक मटर माला, सोने का मांग टीका, नथुनी और एक मोबाइल समेत करीब ढाई लाख का सामान चोर उठा ले गए थे। सुबह गांव के पूरब तरफ शारदा प्रसाद के खेत में कपड़ों से भरा बक्शा मिला। उसमें से कीमती कपड़े भी गायब थे। रामसरन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ अमर सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने अभी मौका मुआयना नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed