फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   truck mila

हरियाणा से चोरी ट्रक गोला कोतवाली में खड़ा किया

Fri, 26 Dec 2014 09:41 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Fri, 26 Dec 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
truck mila
दिवाली को हरियाणा से चोरी हुआ ट्रक गुरुवार रात को अचानक गोला कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया गया। यह ट्रक काफी दिनों से गोला चीनी मिल में चलाया जा रहा था। हैरत की बात है कि ट्रक में सिर्फ एक ही जगह नंबर पड़ा हुआ है, वह भी गलत बताया जा रहा है। मालिक ने ट्रक की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के साथ यहां पहुंचे हरियाणा के थाना बेरी के गांव झज्जर निवासी कृष्ण ने बताया कि ट्रक को उनके पिता राज सिंह चलाते हैं। ट्रक पर मप्र का हेल्पर सुरजीत काम करता हैं। दिवाली को पानीपत की रिफाइनरी में राज सिंह माल भरने के लिए गए थे। रात लगभग नौ बजे जब वह खाना खाने के लिए गए तभी हेल्पर ने ट्रक को कुछ किमी ले जाकर कार में सवार चार लोगों के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने ट्रक चोरी की रिपोर्ट पानीपत के थाना मतलोड़ा में करा दी। कुछ दिनों बाद वहां की पुलिस ने हेल्पर को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। ट्रक चोरी में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाले एक व्यक्ति को हरियाणा पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया, उससे पूछताछ के बाद ट्रक चोरी की गुत्थी सुलझने लगी। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि लखीमपुर के नीमगांव थाना क्षेत्र के एक फार्म मालिक, उसका चालक और नौकर भी घटना में शामिल हैं। इधर, ट्रक की तलाश में उसका मालिक यहां पहुंच गया। पुलिस ने जब छानबीन तेज की तो गुरुवार रात को ट्रक गोला कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया गया। गोला कोतवाल एके उपाध्याय ने बताया कि चीनी मिल के ठेकेदार को ट्रक संदिग्ध होने की सूचना मिलने पर उसने ट्रक को कोतवाली में खड़ा करवा दिया है। मालिक का आरोप है कि ट्रक का नंबर बदल कर पहचान मिटाने के लिए पेंट कर दिया गया है। चेचिस नंबर रगड़कर दूसरा नंबर डाला गया है।
विज्ञापन

गले नहीं उतर रही पुलिस की थ्योरी
बिचौलिये को पकड़ने के बाद ही ट्रक को संदिग्ध बताने का मामला लोगों के गले नहीं उतर रहा है। सवाल है कि गन्ना ढुलाई के काम में लगा ट्रक इतनी जल्दी किसी को संदिग्ध कैसे लगने लगा। वहीं हरियाणा पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे को बता रहे जिम्मेदार
गोला मिल जीएम केन अजय शर्मा ने बताया कि गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों का वेरीफिकेशन ट्रांसपोर्टर कराकर उन्हें देता है, वाहनों की सूची परिवहन विभाग से किसी ने नहीं मांगी है। इधर एआरटीओ संजीव गुप्ता ने बताया कि मिल से वाहनों की सूची मांगी जा चुकी है लेकिन चीनी मिल अधिकारियों ने अभी तक सूची उपलब्ध नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed