{"_id":"cb5fba42087ca66530efc379126dbd72","slug":"truck-collision-bikes-rider-killed-two-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली के महेवागंज चौैकी क्षेत्र में सोमवार की रात को खंभारखेड़ा चीनी मिल के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि इसी बाइक पर बैठे दो अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही दोनों घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मरने वाले दोनों ग्रामीण फूलबेंहड़ क्षेत्र के गांव तेतारपुर पश्चिम के निवासी थे, जबकि घायल भी इसी गांव के हैं। एसपी अरविंद सेन, एएसपी एपी सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
फूलबेंहड़ क्षेत्र के गांव तेतारपुर पश्चिम निवासी 30 वर्र्षीय दीनदयाल, 28 वर्र्षीय मेंहदी उर्फ महेंद्र, 20 वर्र्षीय जोड़ीलाल और 17 वर्र्षीय बिहारी एक बाइक से सोमवार की रात को लखीमपुर से वापस घर जा रहे थे। महेवागंज चौैकी क्षेत्र में खंभारखेड़ा चीनी मिल के पास लखीमपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आकर दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी एमपी सिंह सहित कई चौकियों का फोर्स मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौैरान 28 वर्षीय मेंहदी उर्र्फ महेंद्र्र ने भी दम तोड़ दिया। जबकि जोड़ीलाल और बिहारी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं महेवागंज चौकी पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को कब्जे में लिया। इस दौरान जिला अस्पताल में कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव समेत सभी चौकी इंचार्र्ज मय फोर्स मौजूद रहे। तहसीलदार नीरज प्रसाद पटेल भी हादसे की जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे, उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को पारिवारिक लाभ योजना और जमीन होने पर किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने की बात कही है।
एसपी अरविंद सेन के अनुसार पुलिस ने पूरी तत्परता के साथ सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिवार वालों की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
मौत की खबर से आहत
नानी ने भी दम तोड़ा
महेवागंज। खंभारखेड़ा मिल के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव तेतारपुर पश्चिम निवासी दीनदयाल के घर खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार वालों का मातम देख 60 वर्र्षीय नानी बेसुध होकर गिर गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव के ही दो लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने के चलते मातम पसरा रहा।
तेतारपुर पश्चिम निवासी दीनदयाल अपनी नानी फूलमती के घर सपरिवार रहता था। सोमवार की रात को खंभारखेड़ा मिल के पास हुए हादसे में दीनदयाल के मरने की खबर सबसे पहले गांव पहुंची थी, जिसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। कुछ लोग तो लखीमपुर भागे, जबकि अन्य सदस्य रो-रोकर निढाल हो गए। इसी दौरान 60 वर्षीय फूलमती की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। दीनदयाल की मौत से कोहराम पहले से था, बाद में नानी की मौत ने लोगों को और दुखी कर दिया।
दो घायलों में एक की हालत गंभीर
इस हादसे में घायल दो सगे भाइयों 20 वर्षीय जोड़ीलाल और 17 वर्र्षीय बिहारी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसमें बिहारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। महेवागंज पुलिस चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज लखनऊ में चल रहा है। परिवार वालों की ओर से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है।