फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck and Bulero clash Four injured in two Referee

ट्रक और बुलेरो की भिड़ंत  में चार घायल, दो रेफर

Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Truck and Bulero clash Four injured in two Referee
हादसा - फोटो : अमर उजाला
दोनों वाहनों की चपेट में आकर साइकिल सवार घायल
विज्ञापन

 अलीगंज मार्ग पर बड़ी नहर के पास ट्रक और बुलेरो की भिड़ंत हो गई। टक्कर के दौरान वाहनों की चपेट में आए साइकिल सवार समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दोपहर को गोला से एक ट्रक अलीगंज जा रहा था। बड़ी नहर के पुल के पास सामने से आ रही बुलेरो से उसकी भिड़त हो गई। इस दौरान चपेट में आकर साइकिल सवार भीरा थाना के ग्राम छैरासी निवासी 35 वर्षीय रामगोपाल, ट्रक में सवार हेल्पर सीतापुर निवासी इमामुद्दीन, बुलेरो में सवार 47 वर्षीय इश्तियाक अहमद निवासी मोहल्ला नीची भूड़ और अर्जुनगर निवासी हनीफ खां घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक लखीमपुर निवासी श्यामू वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चारों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद  हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने रामगोपाल और इश्तियाक अहमद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed