{"_id":"573f0e484f1c1bf857ac7b20","slug":"traders-drove-in-bankeganj-warehouse-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेगंज में गल्ला व्यापारी के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांकेगंज में गल्ला व्यापारी के गोदाम में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज।
Updated Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 क्विंटल गेहूं जलकर राख
कस्बे के गल्ला व्यापारी के गोदाम में वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से वहां लगे गेहूं चट्टे में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 500 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गेहूं के चट्टे पर पानी डालकर आग बुझाई।
शुक्रवार को बांकेगंज-कुकरा रोड पर गल्ला व्यापारी मनोज गोयल के गोदाम में रिपेयरिंग कार्य चल रहा था। इस दौरान वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी से गोदाम में रखे गेहूं के चट्टे में आग लग गई। गोदाम में आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया। मजदूरों और पल्लेदारों ने आनन-फानन में पंप चलाकर कुछ हद तक आग पर काबू पाकर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड गोला को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची तब तक लगभग 500 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने गोदाम में लगे गेहूं के चट्ट़ों पर पानी डालकर आग बुझाई। तब जाकर गल्ला व्यापारी ने राहत की सांस ली। व्यापारी मनोज गोयल ने बताया आग लगने से गोदाम में रखा 500 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया।