{"_id":"f4af92f785e8fa3109af4c4fd4d05482","slug":"tilak-ceremony-during-the-firing-man-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह के दौरान फायरिंग, युवक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलक समारोह के दौरान फायरिंग, युवक घायल
अजान।
Updated Tue, 21 Apr 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव परसेहरा में तिलक समारोह के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको गंभीरावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
गांव निवासी नरायनलाल के पुत्र छैलबिहारी का तिलक सोमवार की रात में हो रहा था। रात 11 बजे गांव के कुछ लोगों ने फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से हरिवंश का 28 वर्षीय पुत्र रामनरेश जख्मी हो गया। घायलावस्था में परिवार के लोग उसे गोला सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय से लखनऊ रेफर कर दिया गया। घर में घायल की मां गेंदावती और पत्नी बदहवास होकर बार-बार घायल को देखने की जिद कर रहीं हैं। लोगों ने बताया कि आरोपी काफी दबंग हैं, जिससे परिवार वाले दहशत में हैं। उनके खिलाफ मुंह खोलने को कोई तैयार नहीं हैं।
अजान चौकी इंचार्ज उमाशंकर मिश्र ने बताया कि पीड़ित के परिवार वालों से मुलाकात नहीं हो पाई है और न ही कोई तहरीर मिली है, इसलिए अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।