फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger killed farmer farmed

खेत पर गए किसान को बाघ ने मार डाला

Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी (लखीमपुर खीरी)। 
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी (लखीमपुर खीरी)।  Updated Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tiger killed farmer farmed
tiger attack
खेत की रखवाली करने बेटे के साथ गए थे जगदीश     
विज्ञापन

बाघ ने किया बुरी तरह घायल, इलाज के दौरान मौत


खेत की रखवाली कर रहे गए एक किसान पर बाघ ने हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  
मैलानी कस्बे के मोहल्ला गौतमनगर निवासी जगदीश भार्गव (50) मंगलवार दोपहर मैैलानी रेंज की मैलानी मध्य बीट के जंगल के किनारे स्थित स्वदेशी ईंट भट्ठा के पास अपने खेत की रखवाली करने गए थे। उनके साथ उनका पुत्र पवन भी था। इसी बीच जंगल से निकले बाघ ने जगदीश पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर और मुंह में गंभीर चोटें आईं। पवन के शोर मचाने पर बाघ जगदीश को छोड़कर भाग गया। जख्मी हालत में पवन और परिवारवालों ने जगदीश को क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही जगदीश की मौत हो गई। 
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम केे लिए भिजवाया। डीएफओ अखिलेश पांडेय ने बाघ के हमले में जगदीश की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैलानी के रेंजर को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जगदीश की मौत के बाद उनकी पत्नी गीता देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


पीलीभीत में बाघ ने गाय को बनाया निवाला
पीलीभीत। बनकटी से निकलकर कचहरी पहुंचा बाघ मंगलवार को शहर के पश्चिमी कोने पर सिरसा गांव के निकट तक पहुंच गया। बाघ ने सड़क किनारे गाय को मार डाला। इससे क्षेत्र में दहशत है। बाघ के चलते घटना स्थल के निकट एक प्राइवेट स्कूल को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तृत -पेज पर
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed