{"_id":"5877c3ca4f1c1b7840ba8c99","slug":"three-sculptures-stolen-from-the-temple-treasures","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से बेशकीमती तीन मूर्तियां चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से बेशकीमती तीन मूर्तियां चोरी
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर/महेवागंज।
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
mandir
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव के रामजानकी मंदिर का मामला
सदर कोतवाली की चौकी क्षेत्र शारदानगर के गांव बड़ागांव स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर का बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया और पीली धातु की रखीं सैकड़ों साल पुरानी भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की कीमती मूर्तियां चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी बृहस्पतिवार को उस वक्त हुई जब मंदिर के महंत सुबह मंदिर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने मंदिर के सर्वाकार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बड़ागांव में सैकड़ों वर्ष पुराना ठाकुरद्वारा में रामजानकी मंदिर है, जिसमे पीली धातु की राम, लक्ष्मण और मां सीता की मूर्तियां स्थापित थीं। मंदिर के महंत गांव के ही रामनरेश मंदिर की देखरेख करते हैं। महंत रामनरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब वह मंदिर गए तो ताले टूटे हुए थे और मंदिर के कपाट खुले थे। इसके साथ ही उसमें रखीं तीनों मूर्तियां गायब थी। उन्होने गांव वालों के साथ ही सवर्राकार लखीमपुर निवासी रामचंदर को मामले की जानकारी दी। सूचना पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ला और चौकी इंचार्ज मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने सर्वराकार रामचंदर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।