फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three killed in separate incidents

अलग-अलग हादसों में तीन की मौत

Wed, 08 Apr 2015 07:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Three killed in separate incidents
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। खीरी थाना क्षेत्र के मरखापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से शहर के मोहल्ला गोकुलपुरी निवासी एक युवक की मौत हो गई। दूसरा हादसा थाना पसगवां की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी उचौलिया के तहत वनकागांव में हुआ, जिसमें 10 वर्र्षीय बालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। तीसरी घटना निघासन थाना क्षेत्र में ढकेरवा चौराहे पर हुई, जिसमें देवर के साथ दवा लेने जा रही 20 वर्षीय प्रीति की भूसी भरे ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम सढ़ौना मोड़ पर मंगलवार की रात स्कूटी से जा रहे 22 वर्षीय रामनरेश उर्फ छोटू को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना खीरी थाने पर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त रामनरेश उर्र्फ छोटू निवासी गोकुलपुरी लखीमपुर के रूप में की। परिवार वालों ने बताया कि रामनरेश मंगलवार की दोपहर घर से निकला था। वह अपनी बहन के यहां हरगांव जा रहा था। मंगलवार को देर रात तक घर न पहुंचने पर लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन रात में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह खीरी पुलिस ने परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उचौलिया। वनकागांव में पिता के साथ खेत पर गेहूं कटाने गई बालिका की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। वनकागांव निवासी तसव्वर बुधवार की दोपहर गांव किनारे अपने खेत में कंबाइन से गेहूं कटवा रहा था। गेहूं मंडी ले जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में भरा जा रहा था। घर से साथ आई तसव्वर की 10 साल की बेटी फिजा ट्रॉली के पीछे खड़ी थी। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक बैक कर दी, जिससे फिजा पहिये के नीचे दब गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मामले को आपस में निपटाने के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की प्रीति (20) अपने पति अनिल गुप्ता और जेठ कल्लू के साथ बुधवार को ढखेरवा चौराहे पर डॉक्टर से दवा लेने आई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। बाइक कल्लू चला रहा था, जबकि बीच में अनिल और पीछे प्रीति बैठी थी। धौरहरा रोड पर विपरीत दिशा से एक भूसी भरा ट्रक आ रहा था। इसे क्रॉस करते समय अचानक बाइक सड़क किनारे बने गड्ढे में जंप कर गई। इससे प्रीति उछलकर गिरी और ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी नौ महीने पहले ही शादी हुई थी। उसका मायका झंडी के पास भंगैयाचाट में है। हादसे की खबर पाकर ढखेरवा चौकी प्रभारी कन्हैयालाल यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed