फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three houses Pcpedwa Millions of theft

पचपेड़वा के तीन घरों  से लाखों की चोरी

Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो फरधान। Updated Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three houses Pcpedwa Millions of theft
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
एक घर में लगाई सेंध, दो घरों में दीवार कूदकर घुसे चोर 
विज्ञापन

 चोरों में पुलिस का कितना भय है इसका सहज अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस गश्त करती रही और चोरों ने गांव पचपेड़वा के तीन घरों पर हाथ साफ कर दिया। चोर 20 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 

गांव पचपेड़वा निवासी रजनीश अवस्थी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे चोर पीछे की मिट्टी की दीवार कूदकर घर में घुस आए और तीन बक्से उठाकर ले गए। बक्से में 13 हजार रुपये, दो जोड़ी झुमकी, दो मांगबेदी, तीन जोड़ी बिछिया, गले का हार, सोने के पांच पैंडिल, दो जोड़ी कुंडल और एक मोबाइल रखा था। उन्होंने बताया कि आहट मिलने पर जब वह उठे तो देखा कि चोर घर से बाहर निकल रहे हैं। यह देख उन्होंने शोर मचाया और डायल 100 को सूचना देकर ग्रामीणों के साथ चोरों का पीछा किया। इसी बीच गांव के बाहर खाली बक्से पड़े मिले और उनमें से सामान गायब मिला। सूचना पर डायल 100 भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर रुकने के बाद लौट गई। उन्होंने पांच लोगों को पहचान लेने का दावा किया है। डायल 100 जाने के बाद चोरों ने गांव के ही अनिल मिश्रा और संतराम के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने अनिल मिश्रा के मकान में नकब लगा दी और कमरे में घुस गए, जबकि संतराम के घर पीछे की दीवार के सहारे घर में दाखिल हुए। चोर अनिल मिश्रा के घर से छह हजार रुपये, दो मटरमाला, चार जोड़ी पायल, एक चांदी की प्लेट, दो जोड़ी टाप्स समेत एक लाख का सामान और संतराम के घर से दो बक्से उठा ले गए। बक्से से चोर दो जोड़ी पायल, चांदी की दो अंगूठी चोरी कर ले गए। तीनों वारदातों की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ बृजलाल यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed