{"_id":"584feec54f1c1b2c5d6499e7","slug":"three-houses-and-a-shop-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों और एक दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों और एक दुकान में लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों पर पड़ा था ताला, रिश्तेदारी में गए थे परिवार के लोग
सोमवार की रात चोरों ने दो मोहल्लों के तीन घरों और एक दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर चारों स्थानों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
सोमवार की रात चोर कुम्हारनटोला निवासी मिथलेश कुमारी के मकान के चैनल का ताला काटकर नकदी जेवर समेत लगभग 50 हजार का सामान चोरी कर लिया। मिथलेश कुमारी के पुत्र वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह चीनी मिल में शाम छह बजे से रात दो बजे की ड्यूटी पर थे। मां की तबियत खराब होने के कारण वह बड़े भाई अवधेश श्रीवास्तव के यहां विसवां गई थीं। घर पर कोई नहीं था। रात में जब वह ड्यूटी करके घर आए तो चैनल का ताला टूटा देख वह सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो नीचे के दो और ऊपर के मंजिल के दो कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने पड़ोसी घनश्याम जायसवाल के मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर एक सोने की चेन, सोने के एक जोड़ी झाला, एक मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल और नौ हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा खुटार रोड स्थित लाम्बानगर मोहल्ला में प्रदीप वर्मा के मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने बताया कि प्रदीप वर्मा मकान में ताला डालकर परिवार सहित नोएडा में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए हैं। सुबह मकान का ताला खुला देख लोगों ने अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसियों ने चोरी की सूचना प्रदीप और पुलिस को दे दी है। वहीं चोरों ने पास में ही बब्बू गुप्ता की लकड़ी के खोखे की दुकान का ताला तोड़कर रेजगारी और खाने पीने की वस्तुएं चोरी कर ली हैं।