{"_id":"5915bb194f1c1b152285195f","slug":"three-dead-including-electrician-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बिजली मिस्त्री समेत तीन की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बिजली मिस्त्री समेत तीन की मौत
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Fri, 12 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूूरेेा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली मिस्त्री हरद्वारी और हरीशंकर थे गहरे दोस्त
दोनों दोस्तों ने नहीं लगाया था हेलमेट
जिले में मैगलगंज और पीलीभीत बस्ती हाईवे पर हुए सड़क हादसों में एक बिजली मिस्त्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के गांव शाहपुर निवासी 50 वर्षीय राजकुमार लखीमपुर शहर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में सुरक्षा गार्ड थे। शुक्रवार की शाम चार बजे वह रोज की तरह साइकिल से ड्यूटी पर आ रहे थे। परिवार वालों ने बताया कि पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर गांव बेढ़नापुर गुरुद्वारे के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौकेे पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हैरमखेड़ा। कसबा मैगलगंज निवासी 45 वर्षीय हरद्वारी शर्मा और कस्बे के ही मोहल्ला भुर्जिन टोला निवासी 42 वर्षीय हरीशंकर अवस्थी आपस में गहरे दोस्त थे। हरद्वारी शर्मा बिजली मैकेनिक थे। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को हरीशंकर अवस्थी हारद्वारी शर्मा के घर पर बैठे थे। इसी बीच फत्तेपुर में जनरेटर खराब होने की सूचना मिली। इस पर दोनों बिना हेलमेट लगाए जनरेटर ठीक करने के लिए सुबह करीब 11 बजे बाइक से जाने लगे। मैगलगंज कसबा पार करते ही सामने से आई रही मारुति कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में हरद्वारी शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरीशंकर अवस्थी घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय हरीशंकर अवस्थी की भी मौत हो गई। मृतक हरद्वारी शर्मा की 11 संतानें हैं। किसी की भी अभी शादी नहीं हुई है। परिवार का खर्च हरद्वारी लाल उठाते थे। उनका सबसे बड़ा पुत्र पवन शर्मा 29 वर्ष का है।
विज्ञापन