{"_id":"572e2f254f1c1be5715cd1fb","slug":"thousands-of-homes-flown-two-different-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग गांव के दो घरों से हजारों उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग अलग गांव के दो घरों से हजारों उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो-सिकंद्राबाद।
Updated Sat, 07 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चाोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गृहस्वामी के शोर मचाने पर हमलावर हुए बदमाश
- दंपति को पीटा, पुलिस ने कराया मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र नीमगांव में बीते दो दिनों से हो रही चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात क्षेत्र के ग्राम कोरैया तालुकेदार और लखहा में चोरों ने जेवर और कपड़ों सहित हजारों का सामान लूट लिया। कौरैया तालुकेदार में ग्रह स्वामी के जाग जाने पर बदमाशों ने दंपति की पिटाई कर दी। पुलिस ने दंपति का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन शुरू कर दी है।
नीमगांव थाना क्षेत्र में ग्राम कोरैया तालुकेदार में शुक्रवार की रात चोरों ने बिंद्रा के घर में घुसकर एक जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछुआ, एक जोड़ी कुंडल सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान ग्रह स्वामी की पत्नी जयदेवी ने जाग जाने पर शोर मचा दिया। इससे चोरों ने जयदेवी और बिंद्रा की पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के साथ मेडिकल कराया है। इसके अलावा ग्राम लखहा में शुक्रवार की रात में सतीश कुमार के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने जेवर, नकदी और कपड़े समेत हजारों का सामान उड़ा लिया। इस मामले में पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बता दें कि इससे पूर्व गुरुवार की रात भूपतिपुर के प्रधान सचेंद्र शुक्ला के यहां भी चोरों ने धावा बोलकर लाखों का माल चोरी कर लिया था। इस मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीणों में दहशत है।
खुलासे के लिए टीमें लगीं
सभी घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। शीघ्र ही घटनाओं पर अंकुश लगेगा तथा घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
- जावेद अख्तर, एसओ नीमगांव