{"_id":"dc124492d4863b0896de4b746b255317","slug":"third-in-two-stores-day-again-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में तीसरे दिन दोबारा चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों में तीसरे दिन दोबारा चोरी
मैलानी
Updated Tue, 17 Mar 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने मेन मार्केट स्थित दो दुकानों में तीसरे दिन फिर चोरी की। इस बार एक नाई की दुकान में रखा मोबाइल तथा एक दुकान के गल्ले में रखे फुटकर पैसे चुरा लिए गए।
बीती 13/14 मार्च की रात चोरों ने मेन मार्केट स्थित वर्मा जनरल स्टोर, शब्बू किराना स्टोर, हसीब कारपेंटर और जमील कुरैशी की दुकानों के छत की टिन तोड़ दी थी। जनरल स्टोर तथा किराना स्टोर से हजारों की नगदी और रिचार्ज चुरा लिए थे। घटना का मुकदमा थाने में पंजीकृत किया था। इसी बीच तीन दिन बाद ही बीती रात फिर चोरों ने वर्मा जनरल स्टोर, पारस बारबर की दुकानों की छतों की टिन तोड़ दी। जनरल स्टोर के गल्ले में रखे लगभग दो तीन सौ के फुटकर पैसे और बारबर की दुकान से एक मोबाइल चुरा लिया। इसके अलावा चोरों ने शब्बू किराना स्टोर और अमित किराना स्टोर की छत की टिन के बोल्ट खोलकर चोरी का प्रयास किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील चोपड़ा, महामंत्री अमित अरोरा, राजू कारपेंटर आदि ने एसओ से मिलकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया और चोरी के जल्द खुलासे की मांग की।