{"_id":"57570fef4f1c1bb05d9c55eb","slug":"thief-sleeping-house-and-pick-up-the-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे घर वाले चोर बटोर ले गए माल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते रहे घर वाले चोर बटोर ले गए माल
अमर उजाला ब्यूरो/फरधान।
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारी के घर से 6.40 लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
गांव हुसैनापुर निवासी शराब व्यवसायी प्रेमप्रकाश जायसवाल परिवार समेत छत पर सोते रहे और दीवार के सहारे घर में घुसे चोर छह लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर ले गए।
हुसैनापुर गांव निवासी प्रेम प्रकाश जायसवाल शराब कारोबारी हैं। प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि सोमवार की रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। पिता घर के बाहर सोए थे। चोर सोमवार रात में किसी समय छत से होकर घर के अंदर घुस आए और सीड़ियों का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। चोर कमरों का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां अलग-अलग दो कमरे में रखे बाक्सों और सेफ के ताले तोड़ कर शराब निकासी के रखे पांच लाख रुपये, पत्नी के एक लाख और बेटी के 40 हजार रुपये चुरा लिए। इसके अलावा गले के दो हार, तीन चेन, 10 अंगूठियां, चार मंगलसूत्र आदि भी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी रात तीन बजे तब हुई जब वह छत से वह नीचे आने लगे तो सीड़ियों का दरवाजा अंदर से बंद मिला, तब उन्हे शक हुआ। जिस पर घर के बाहर सो रहे पिता राजकिशोर को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने पर जब वह अंदर गए तो बिखरा पड़ा सामान देखकर वह सन्न रह गए। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चोरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ तपेश्वर सागर ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।