फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   theft

गुलरिया में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Sun, 18 Oct 2015 05:43 PM IST
बिजुआ/गुलरिया
बिजुआ/गुलरिया Updated Sun, 18 Oct 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
theft
पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र के गांव गुलरिया में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर नगदी, पीतल के बर्तन और कपड़े की साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह गृहस्वामियों ने जब ताले टूटे देखे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। सूचना पर चौकी बिजुआ से आए हेड कांस्टेबिल ने मौका देखा है।
विज्ञापन

भीरा थाना और पुलिस चौकी बिजुआ इलाके के गांव गुलरिया में अज्ञात चोरों ने केशवराम के दो कमरों के ताले तोड़े। केशव के घर के बाहरी हिस्से में बने एक कमरे में उनका विकलांग पुत्र एक परचून की दुकान करता है। चोरों ने इसी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे करीब साढ़े तेरह हजार रुपये और छह पीतल के बड़े बर्तन के साथ कमरे में रखा तारा देवी का बक्शा चुरा लग गए। केशव के घर से कुछ दूर पर रहने वाले सुकई के घर में घुसकर चोरों ने इनके यहां से भी दो बक्शे चोरी कर लिए। सुबह चोरी की घटना का पता चलते ही लोगों ने आसपास के खेतों में तलाशी ली तो चीनी मिल की दीवार के निकट सुकई और तारा देवी के तीन बक्शे पड़े मिले हैं। सूचना पर बिजुआ चौकी से पहुंचे एक दीवान ने मौका मुआयना कर तहरीर ले ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed