{"_id":"fc96787662a52633d4ec25ec526aaf39","slug":"theft-hindi-news-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील और दरोगा के बंद मकानों से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील और दरोगा के बंद मकानों से हजारों की चोरी
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 13 Jul 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन और मोहल्ला सिकटिहा में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही मकानों के परिवार वाले अपनी-अपनी रिश्तेदारियों में गए हुए थे। दोनों ही मामलों में गृहस्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है।
शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन निवासी अधिवक्ता अंसारूल हसन जैदी परिवार समेत रिश्तेदारी में लखनऊ गए हुए थे। रविवार की रात ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और नकदी, जेवर समेत कीमती माल पार कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे तो गृहस्वामी को सूचना दी। इसके बाद अधिवक्ता अंसारूल हसन घर पहुंचे और कमरों से चोरी हुए सामान का जायजा लिया। उन्होंने बताया है कि चोरों ने 20 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख का सामान पार कर दिया है, जिसमें सोने के गहने भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी परिवार के अन्य सदस्य बाहर है, उनके लौटने पर सही तरीके से चोरी हुए सामान का आकलन हो पाएगा। तब उसी के मुताबिक पुलिस को तहरीर देंगे। उधर थाना फूलबेहड़ में दरोगा मनोज सिंह ने शहर के मोहल्ला सिकटिहा में गीता शर्मा के यहां किराए पर मकान ले रखा था। चोरों ने दरोगा समेत मकान मालिक का भी सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी गीता शर्मा के मुताबिक चोरों ने उनकी बैटरी और इंवर्टर पार कर दिया है। वहीं दरोगा मनोज सिंह ने बताया कि कमरे का ताला टूटने की सूचना मिली है, लेकिन अभी कमरे पर नहीं पहुंचा हूं। वैसे नकदी या ज्वैलरी कमरे में नहीं थी। कपड़े, इलेक्ट्रानिक सामान आदि रखा था, जिसमें कुछ सामान चोरी हुआ है।