{"_id":"c8a5bd13f23213be097a1c6ed8dc426a","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-two-shops-of-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
बेहजम।
Updated Thu, 03 Mar 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में चोरों ने बुधवार की रात दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी, जेवर और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि रात में ही दुकानदारों को घटना की जानकारी हो गई, जिस पर पुलिस ने रात में ही मौका मुआयना किया।
नीमगांव रोड पर लहरपुर जवैलर्स की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर और तीन हजार की नकदी पार कर दी। इसके अलावा पड़ोस में ही आसिफ गारमेंट के शटर के ताले तोड़कर चोरों ने रैक में रखे आठ हजार रुपये पार कर दिए। नीमगांव पुलिस ने सूचना मिलने पर रात को ही मौका मुआयना किया। एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।