फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The younger brother slapped him, brother killed, poison, death

छोटे भाई ने थप्पड़ मारा तो बडेे़ भाई ने खाया जहर, मौत        

Fri, 01 Sep 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो     मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो     मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 01 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
The younger brother slapped him, brother killed, poison, death
जहर - फोटो : डेमो फोटो
कोतवाली क्षेत्र के गांव गूजरपुर में छोटे भाई से बड़े भाई की कहासुनी हो गई तो छोटे भाई ने बड़े को थप्पड़ मार दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।             
विज्ञापन

ग्राम गूजरपुर के बाबूराम के पुत्र दिनेश कुमार और अरुण कुमार में आए दिन झगड़ा होता था। गत 30 अगस्त को भी दिनेश और अरुण का विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई अरुण ने बड़े भाई 30 वर्षीय दिनेश को दो थप्पड़ जड़ दिए। इससे अपने को अपमानित महसूस करते हुए दिनेश ने 31 अगस्त को जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, परिवार के लोग इलाज के लिए उसे लेकर अस्पताल आ रहे थे रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चे छोड़ गया है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।        
विज्ञापन

मृतक की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गीता देवी की तहरीर पर उसके देवर अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मूड़ा निजाम चौकी इंचार्ज पुनीत कुमार का कहना है कि अभियुक्त घर से फरार हो गया है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed