फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man was shot in mysterious circumstances, serious

संदिग्ध हालात में युवक के गोली लगी, गंभीर

Mon, 31 Aug 2015 06:10 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 31 Aug 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
The young man was shot in mysterious circumstances, serious
मरघट रोड निवासी अनुराग कश्यप संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। उसे हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखीमपुर रेफर कर दिया। परिवार वालों के मुताबिक बाद में वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घायल अनुराग कश्यप के साथी रंजीत कुमार ने बताया कि वह दोनों बाइक से चीनी मिल के पीछे जंगल के रास्ते से कुकरा की तरफ जा रहे थे। मैलानी थाना क्षेत्र के फार्म नंबर एक के पास वह लोग पहुंचे तभी झाड़ियों से निकलकर एक व्यक्ति ने बाइक पर पीछे बैठे अनुराग के गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। रंजीत कुमार ने अनुराग को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद लखीमपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

अनुराग के पिता रामऔतार कश्यप ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में मजदूरी करता है। साढ़े चार माह बाद वह रक्षाबंधन पर घर आया। सुबह पड़ोसी रंजीत कुमार बाइक से आया और उसे अपने साथ ले गया। रंजीत कुमार पीएससी का जवान है, जो निलंबित चल रहा है। परिवारवालों को सुबह 11 बजे पता चला कि अनुराग को किसी ने गोली मार दी है, जिससे पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल जाकर देखा तो अनुराग तड़फ रहा था। गोली लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। अनुराग को गोली बाईं ओर सीने के नीचे लगी है। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिवार वालों ने बताया कि लखीमपुर में भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। अब उसे लखनऊ ले जाया गया है। परिवार के लोगों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए तहरीर मैलानी थाने में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed